Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के मैरवा पुलिस ने यूपी सीमा पर भारी मात्रा में शराब लदी ट्रक को किया जप्त, पंजाबी चालक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान:
यूपी-बिहार सीमा पर मैरवा थाना क्षेत्र के धरनी छापर गांव के पास मंगलवार की सुबह पुलिस ने शराब लदी एक ट्रक जप्त किया तथा चालक को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि ट्रक के आगे आगे चल रहा कार सवार लाइनर पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका। शराब उत्तर प्रदेश से बिहार लाई जा रही थी। ट्रक पर कार्टन में रखे शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है। ट्रक का चालक पंजाब का रहने वाला है। बताया जाता है कि पुलिस गश्त के दौरान मैरवा थाना क्षेत्र के बिहार-यूपी सीमा पर धरनी छापर के निकट थी। इस दौरान पुलिस उत्तर प्रदेश से आने वाले वाहनों पर नजर रखी हुई थी।

इसी दौरान पुलिस को किसी ने सूचना दी कि उत्तर प्रदेश से शराब लोडेड एक ट्रक रामपुर बुजुर्ग होकर बिहार की तरफ जा रहा है। पुलिस ने यूपी से आने वाले वाहनों को रोककर जांच करना शुरू कर दी। वाहन जांच के बहाने पुलिस की नजर उत्तर प्रदेश से आ रहे ट्रक पर थी। इसी दौरान एक ट्रक उत्तर प्रदेश से आता हुआ दिखाई दिया। आगे एक कार पुलिस को चकमा देकर निकल गया। माना जा रहा है कि कार पर सवार युवक लाइनर की भूमिका में था। उधर ट्रक रोक कर पुलिस ने चालक से पूछताछ की। इसके बाद तलाशी में ट्रक पर कार्टन में शराब पुलिस को मिली। गिनती के दौरान 295 कार्टन शराब अर्थात 9525 बोतल विदेशी शराब पाई गई। पुलिस शराब समेत ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के साथ थाना पहुंची। चालक पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर क्षेत्र के राहो निवासी केर सिंह को गिरफ्तार कर शराब धंधेबाज की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026