मैरवा पुलिस सख्त,10 दुकानों से वसूला 10 हजार जुर्माना

परवेज अख्तर/सिवान: मैंरवा प्रखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार ने 15 मई तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा के बाद से स्थानीय पुलिस लॉकडाउन का शख्ती से पालन कराने के लिए लगातार गस्त कर लोगों से अपील कर रही है. वही दूसरी ओर मैंरवा बाजार के दुकानदारों द्वारा लॉकडाउन के बावजूद लगातार चोरी छिपे दुकान खोलकर सामानों के बेचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सूचना पर मंगलवार को थाना प्रभारी संजीव कुमार दल बल के साथ सड़क पर उतरे. मझौली चौक, नई बाजार, मेन रोड, राजेंद्र पार्क तक पैदल घूमकर खुले 10 दुकानों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला.

वही पुलिस की भनक लगते ही कई दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गये. पुलिस को देखते देखते पूरे बाजार की सड़कें खाली हो गयी. पुलिस की सख्ती सुबह 8 से 11 बजे तक दिखी. वही पुलिस की गाड़ी बाजारों में रेंगती रही. थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि चश्मा दुकान, इलेक्ट्रिक दुकान, कपड़ा दुकान समेत 10 दुकानों से 10 हजार का जुर्माना वसूला गया. उन्होंने बताया कि अपील के बावजूद भी कुछ दुकानदार आदेशों की अनदेखी कर चोरी छिपे दुकान खोलकर पुलिस प्रसाशन के आखों में धूल झोंकने से बाज नहीं आ रही है. ऐसे लोगो को चिन्हित किया जा रहा है. अब दुकानदारों पर सीधे मुकदमा दर्ज करते हुए दुकान को सील किया जायेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026