परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र से गुजर रहे मैरवा-विशुनपुरा मुख्य मार्ग पर विशुनपुरा पुलिया के समीप बुधवार की दोपहर ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक पर बैठी महिला नीचे गिर चोटिल हो गयी. स्थानीय लोगों ने उसे रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां से चिकित्सकों ने उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला एक छोटे बच्चे के साथ अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ बाइक से मनियर से मैरवा की तरफ आ रही थी. इस घटना में महिला का हाथ बुरी तरह से कुचल गया है. महिला मैरवा के सकरा निवासी बतायी जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…