छपरा: मशरक क्षेत्र के बड़हिया टोला निवासी रंजीत सिंह एवम पूर्वी पंचायत की पूर्व मुखिया मृदुला सिंह के बड़े पुत्र रोहित कुमार सिंह को आईएमटी गाजियाबाद से एमबीए फाइनेंस में गोल्ड मेडल से यूनिवसिर्टी ने सम्मानित किया है। यूनिवसिर्टी के कॉनवोकेशन में मुख्य अतिथि मेदांता हॉस्पिटल के हेड डाॅ. नरेश त्रेहान ने कुलपति विशाल तलवार की उपस्थिति में फैकल्टी के 60 बच्चो में उत्कृष्टता को लेकर रोहित को गोल्ड मेडल एवम प्रमाण पत्र प्रदान किया। मौके पर होनहार रोहित के चाचा मशरक के पूर्व प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
प्रतिभावान रोहित को अमेरिकन कंपनी कोगनीजेंट में बेहतर पैकेज पर जॉब मिला है। दो भाईयों में बड़े रोहित के इस सफलता पर परिजनो, ग्रामीणों के अलावे मुखिया अजीत सिंह, प्रखंड प्रमुख रविप्रकाश सिंह मंटू, शिक्षक नेता संतोष कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, कुमार प्रमोद, पंकज कुमार सिंह, हरिकिशोर सिंह, श्यामबिहारी सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, धर्मेंद्र सिंह बिजली सहित अन्य ने बधाई दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…