मैरवा

मस्जिद के रास्ता विवाद की सीओ ने की जांच

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा प्रखंड के इंग्लिश गांव में स्थित मस्जिद जाने के रास्ते लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद की जांच शनिवार को डीसीएलआर के निर्देश पर अंचलाधिकारी ने की। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की। वहीं एक पक्ष के द्वारा वहां कराए जा रहे भवन निर्माण कार्य को भूमि मापी होने तक रोकने का आदेश उन्होंने दिया। उन्होंने कहा कि भूमि मापी की तिथि निर्धारित की जाएगी। तब तक कोई निर्माण कार्य नहीं होगा। मस्जिद कमेटी ने रास्ता विवाद सुलझाने के लिए डीसीएलआर के पास आवेदन दिया था। इसी के आधार पर डीसीएलआर ने अंचलाधिकारी अरविंद कुमार को जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया था। बता दें कि मस्जिद जाने के रास्ते को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष उसे अपनी निजी जमीन बता कर अपनी स्वेच्छा के अनुसार रास्ता देने का प्रस्ताव दिया है, वहीं दूसरा पक्ष इसे मानने को तैयार नहीं है। वह और अधिक जमीन रास्ते में देने का अनुरोध कर रहा है। साथ ही मस्जिद जाने के रास्ते का अतिक्रमण कर भवन निर्माण किए जाने की बात भी कही जा रही है।अंचलाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों से बात की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026