परवेज़ अख्तर/सीवान: शनिवार को जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे के आदेश पर जिला मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्रों में दूसरे दिन भी मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में शहर के गोपालगंज मोड़ समेत अनेक जगहों पर पुलिस ने मास्क की सघन जांच किया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले ऑटो, बस, बाइक समेत राहगीरों को भी मास्क पहनने के लिए पुलिस द्वारा जागरूक किया गया। जिन लोगों ने मास्क नहीं पहना था, पुलिस द्वारा उनके साथ सख्ती बरतते हुए प्रति व्यक्ति 50 रुपये की दर से जुर्माना वसूल कर कड़ी चेतावनी देते हुए मास्क भी खरीदवाया गया।
मास्क नहीं पहनने से संक्रमण के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में ओवरलोडिंग वाहनों की जांच की गई। जहां 29 वाहनों से एक लाख पन्द्रह हजार 900 रुपये जुर्माना वसूला गया। एमभीआई अर्चना कुमारी ने बताया कि जांच करने के लिए निर्देश प्राप्त हुआ था। निर्देश के आलोक में जांच किया गया है। जहां तकरीबन पांच ऑटो ,सवारी गाड़ी सहित ओवरलोडिंग पिकअप भी जब्त की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…