मैरवा में नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल के बल पर बंधन बैंक से 65351 रुपए लूटा

दिनदहाड़े हुई घटना से सुरक्षा की खुली पोल,एसडीपीओ ने मामले की जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के लंगड़पुरा स्थित बंधन बैंक में शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे आठ की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोल दिया. इसके बाद बैंक के अंदर घुस कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बनाते हुए 65 हजार 351 रुपए लूट लिया और फरार हो गए. जाते-जाते अपराधी तीन बैंक कर्मियों के मोबाइल तथा सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिक्स अपराधी लेते गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधियों के पीछे घंटों घूमती रही, परंतु कोई सफलता नहीं मिली. सूचना पर डीएसपी जितेंद्र पांडे मौके पर मामले की जांच की. घटना के संबंध में बतादें कि शुक्रवार को 1:00 बजकर 45 मिनट पर तीन बाइक पर सवार आठ अपराधी बंधन बैंक के गेट पर पहुंचे. सभी अपराधी अपने मुंह पर मास्क लगाए हुए थे.

ग्राहक के रूप में अंदर पहुंचने पर चार अपराधियों ने पिस्टल निकाल लिया. इसके बाद कैशियर व ब्रांच मैनेजर को हथियार के बल पर बंधक बना लिया. इसके बाद कैशियर से पैसा लाने की बात कही. अपराधियों के कहने पर कैशियर रुपए का एक थैला लेकर पहुंचे. जिसे अपराधियों ने ले लिया. जाते समय अपराधियों ने तीन बैंक कर्मियों के मोबाइल तथा सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिक्स लेते गए. इस वारदात को अंजाम देने में महज चंद मिनट लगा. इसके बाद अपराधी निकल गए. उनके जाते ही शाखा प्रबंधक नीपू पड़ित ने अपराधियों के जाते ही मैरवा पुलिस को सूचना दी. कैशियर पंकज कुमार ने बताया कि 65351 की लूट हुई है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार व इंस्पेक्टर मनीष कुमार साह दलबल के साथ बैंक पर पहुंचे. बैंक कर्मियों का मोबाइल ले जाने की सूचना के बाद पुलिस लोकेशन के आधार पर अपराधियों के पीछे-पीछे लगी हुई थी परंतु कोई सफलता नहीं मिली. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026