परवेज अख्तर/सिवान: नगर पंचायत हसनपुरा व गोपालपुर में मंगलवार को रिक्शा चालक, ठेला दुकानदार व खोमचा वालों के साथ सब्जी वेंडरों के बीच भी मास्क का वितरण किया गया। प्रखंड के नगर पंचायत प्रभारी सह नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर घातक है।
मास्क पहन इस महामारी से सभी को बचना होगा। लोग मास्क के साथ साथ समाजिक दूरी का पालन जरूर करें। कहा कि नगर हसनपुरा में नगर पंचायत में फिलहाल 36 वार्ड हैं। सर्वे कर जिला व विभाग को पहले ही भेजा जा चुका है। कहा कि नगर पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन के अनुसार नया वार्ड बनेगा। हसनपुरा नगर पंचायत के लिए छह गांव में अरंडा, मलाहीडीह, हसनपुरा, जलालपुर, करमासी व उसरी बुजुर्ग के आंशिक गांव को लिया गया है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…