Siwan News

पोषण अभियान कार्यक्रम न होकर जन आंदोलन व भागीदारी

परवेज अख्तर/सिवान:- पोषण अभियान कार्यक्रम न होकर जनआंदोलन व भागीदारी है। इसकी सफलता को लेकर जिला परिषद के सभागार में गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को अभियान की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर शपथ दिलाते हुये हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद की अध्यक्ष संगीता यादव, उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह, डीडीसी सुनील कुमार व डीपीओ आईसीडीएस नीतू सिंह ने किया। डीडीसी ने कहा कि जिले में पोषण अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान महिलाओं व बच्चों को पोषित करने से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। जागरुकता कार्यक्रम जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक आयोजित होंगे। आईसीडीएस के अलावा स्वास्थ्य व शिक्षा समेत 12 प्रमुख विभागों का समन्वय किया गया है। डीपीओ आईसीडीएस नीतू सिंह ने बताया कि पोषण अभियान गर्भवती, धात्री महिलाएं व नवजात शिशु के साथ ही बच्चे के लिये है। इसके लिए जरूरी है कि ग्रामीण स्तर तक लोगों को इस दिशा में जागरुक किया जाये। पंचायत प्रतिनिधि से लेकर आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता, स्कूल प्रबंधन समिति व सामुदायिक रेडियो स्टेशन अपने दायित्वों को समझते हुये इसका निर्वहन सही तरीके से करे। स्वच्छ भारत मिशन के प्रतिनिधि अमित कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024