Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अशरफ अली की जनसंपर्क यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जीत है तय: डॉ अशरफ अली

परवेज़ अख्तर/सीवान:
बड़हरिया विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी डॉ अशरफ अली के समर्थन में बीते दिन बड़हरिया रामजानकी मठ से जनसंपर्क यात्रा निकाली गयी। यह जनसंपर्क यात्रा बड़हरिया बाजार, कोइरीगांवा, करबला बाजार, कुवहीं, मंसाहाता, तीनभीड़िया, कुड़वां, बरहनी बाजार, उखईं , महुआरी, वैशाखी, हरदियां, नथनपुरा, भरतपुरा, तरवारा, हकमा, दीनदयादपुर, फखरुद्दीनपुर, हरदोबारा, शिवधारी मोड़, पहाड़पुर, सदरपुर, पट्टी भलुआं, शफी छपरा होते हुए बड़हरिया पहुंची। इस संपर्क यात्रा के दौरान रास्ते में रोककर समर्थकों ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। इस मौके निर्दलीय प्रत्याशी डॉ अली ने जनता से अपनी जीत के लिए आशीर्वाद मांगा. जनसंपर्क यात्रा के दौरान डॉ अशरफ अली ने कहा कि समाज के सभी वर्गों का प्यार और अपार समर्थन मिल रहा है.

जिससे विरोधी हताश औथ निराश होकर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता परिवर्तन के लिए मुझे जीत का आशीर्वाद दे चुकी है। इस मौके पर मो जलालुद्दीन अधिवक्ता, भोला भाई, नूरशीद आलम, शैलेश यादव, शेख नदीम, जहांंगीर आलम, अहमद हुसैन, मंसूर आलम, चंदन श्रीवास्तव, नंदू गिरी शैलेश यादव, राजू मुकेश यादव, सोहैल शेख, जयराम राम, हरेंद्र मांझी,र वि कुशवाहा, राजा कुशवाहा, लालमोहर यादव, सत्येंद्र यादव, हरिओम गिरी, टुनटुन यादव, राजू यादव, शेख युनूस, ललन यादव, अमीर आजम, शेख जुनैद, सुशांत सिंह, देवेंद्र कुमार,पिंटू गिरी ,शमीम अहमद सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026