सीवान पकड़ी मोड़ पर अवस्थित ज्वेलरी दुकान में भीषण आगजनी, 6 लाख की नुकशान, एक स्कूटी भी जली

परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से  एक ज्वेलरी दुकान में भीषण आगजनी की घटना हो गई। इस घटना में तकरीबन 6 लाख रुपए के संपत्ति जलकर राख हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के संबंध में एम.के. ज्वेलरी एवं बर्तन भंडार के मालिक मुन्ना प्रसाद सोनी ने बताया कि मंगलवार की रात अपनी दुकान में बैटरी से चलने वाली बाइक को चार्ज में लगाकर दुकान को बंद करके घर चला गया था। बारिश की वजह से बुधवार की दोपहर तक दुकान पे नहीं आया। इसी दौरान किसी के माध्यम से उन्हें फोन पर जानकारी दी गई कि उनकी दुकान में आगजनी की घटना हुई है।

घटना की जानकारी पाकर बारिश में भीगते हुए वह अपने दुकान पहुंचे। दुकान खोला तो देखा कि सारा सामान जलकर राख हो गया था। पीड़ित ने बताया कि सोमवार की रात अपनी चार्जेबल बाइक को चार्ज में लगाकर चले गए थे। इसी दौरान बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से पूरे दुकान में आगजनी की घटना हो गई। आगजनी की घटना में दुकान में स्कूटी बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इसके अलावा दुकान में रखे ज्वेलरी भी जल गये। इधर ज्वेलरी दुकान में आगजनी की घटना के बाद दुकान पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दुकान के अंदर केवल राख ही दिखाई पड़ रहे थे। दुकान मालिक ने बताया कि रात में भीषण आगजनी के बाद आग जलकर अपने आप सुबह होते बुझ भी गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026