सिवान के ग्रामीण बैंक लूटकांड का मास्टर माइंड दीपक मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में 13 अप्रैल 2022 में हुई 26 लाख रुपए की लूटपाट मामले में पुलिस ने लूट कांड के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश से पुलिस ने पूछताछ कर सोमवार को जेल भेजा दिया। गिरफ्तार बदमाश जिला मुजफ्फरपुर के साहिबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी दीपक कुमार यादव है। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि 13 अप्रैल 2022 की सुबह हथियारबंद चार बदमाशों ने हथियार के बल पर स्टेशन रोड स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से 26 लाख 47 हजार 512 रुपये लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

इसके बाद पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी थी, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि बीते वर्ष हुई उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का मास्टर माइंड दीपक अपने घर आया है। इसके बाद सुदर्शन राम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और टीम मुजफ्फरपुर पहुंची जहां मुजफ्फरपुर के साहिबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी गांव छापेमारी की गई। जहां से दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024