Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दारौंदा विधानसभा के 467 बूथ कर्मियों की टीम को दी सामग्री

परवेज़ अख्तर/सिवान:
3 नवंबर को होने वाले मतदान को ले रविवार को कर्मियों के बीच राशि तथा चुनाव सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा चुनाव को ले 3 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र के 3 लाख 16 हजार 687 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 65 हजार 819 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 50 हजार 854 तथा जेंडर 14 मतदाता हैं। यह जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए 313 मतदान केंद्रों की जगह 467 मतदान केंद्र पर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसमें अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र प्रभावित चिह्नित किया गया है। इसमें दो मतदान केंद्र पूर्ण महिला मतदान केंद्र बनाया गया है।

मतदान कर्मी से लेकर सुरक्षा बल तक सिर्फ महिलाएं ही रहेंगी, जबकि मिश्रित मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं, जहां महिला-पुरुष दोनों मतदान कर्मी और सुरक्षाकर्मी रहेंगे। शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए में 39 सेक्टर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया गया है, जिसमें केंद्रीय बल के अलावा जिला पुलिस बल, होमगार्ड के जवान और अन्य सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को दारौंदा बीआरसी परिसर में कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके लिए दारौंदा बीआरसी एवं अपग्रेड उच्च विद्यालय को अधिग्रहित किया गया है। बीडीओ ने बताया कि चुनावी सामग्री वितरण के लिए कर्मियों को प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024