Categories: छपरा

छपरा में मठ को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना , पुलिस जांच-पड़ताल शुरू

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के गंगौली पंचायत के घोघिया गांव में बलिराम बाबा के मठ में शनिवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। मौके पर थाना पुलिस में प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार ने दल बल के साथ पहुंच घटना का जायजा लिया।वही मौके पर एक संदिग्ध को चोरी के मामले में हिरासत में ले कर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।

बलिराम बाबा मठ के महंथ हरेंद्र दास ने बताया कि शनिवार की रात में खाना खाकर सभी गेट को बंद कर अपने कमरे में बिस्तर पर सो गए रविवार की सुबह जब उठे और पूजा-अर्चना करने के दौरान मठ के अंदर के कमरा को खोले तो देखे की समान इधर उधर सब फेका हुआ है तो उन्होंने घोघिया गांव के ग्रामीणों की सूचना दी ग्रामीणों ने चोरी की सूचना पाकर मठ पर पहुंचना शुरू कर दिया।ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार को दी गई ।

वही महंथ हरेंद्र दास ने ग्रामीणों संग थाना पहुंच लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।महंथ ने बताया कि पचास हजार नगदी समेत आवश्यक सामान चोरी कर ली गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना सामने आई है जिसमें एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है जल्द ही चोरी के कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026