सिवान में कड़ी चौकसी के बीच हुई मैट्रिक परीक्षा, 555 परीक्षार्थी अनुपस्थित

पेपर लीक होने पर 19 फरवरी को रद कर दी गई थी परीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान : 19 फरवरी को मैट्रिक के सामाजिक विज्ञान विषय की रद कर दी गई थी। इस पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 8 मार्च को परीक्षा आयोजित करने का फरमान जारी की, जिसकी परीक्षा सोमवार को जिले के विभिन्न केंद्रों पर कड़ी चौकसी के बीच आयोजित की गई। एक पाली में आयोजित इस परीक्षा में 555 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में 34889 को शामिल होना था, जिसमें 34334 परीक्षार्थी ही उपस्थित हो सके। परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में हुई। जिला शिक्षा पदाधिकारी मो मोतिउर रहमान ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में हुई। पूर्व की भांति परीक्षार्थियों के सघन जांच के बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया गया। उसके बाद कमरे में भी तलाशी ली गई। परीक्षा भवन में परीक्षार्थियों की गतिविधि पर सीसी कैमरे से नजर रखा गया था।

महाराजगंज में कल होगी अंगरेजी विषय की परीक्षा :

महाराजगंज अनुमडंल के तीन केंद्रों पर मंगलवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। स्थानीय सेंट्रल बैंक का लॉकर नहीं खुलने से पेपर 20 फरवरी को नहीं निकल सका था, जिसके बाद बोर्ड ने तीन केंद्र सिंहौता बंगरा उच्च विद्यालय, उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय व एएनयूएसएस महिला महाविद्यालय की परीक्षा 9 मार्च को कराने का निर्णय लिया था। तीनों केंद्रों पर मिलाकर 2391 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसकी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026