Categories: पटना

मस्जिद में फंदे से लटकी मिली मौलाना की डेड बॉडी, मचा हड़कंप

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है. मस्जिद में मौलाना का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

मामला हाजीपुर जंदाहा स्टेट हाइवे पर बरांटी में मस्जिद का है. मृतक की पहचान मौलाना अब्दुल कलाम के रूप में की गई है. मौलाना मधुबनी जिले का रहने वाला था और 10 दिन पहले ही अपने घर से लौटा था. आज सुबह उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया है.

बताया जा रहा है कि मौलाना अब्दुल कलाम पिछले 6 साल से बरांटी के छोटी मस्जिद में इमाम के पद पर था. आज सुबह-सुबह मस्जिद के अपने कमरे में मौलाना के फंदे से लटके होने की खबर मिली, जिसके बाद आसपास के मुस्लिम धर्मगुरु घटनास्थल पर पहुंच गए. लोगों में हड़कंप मच गया.

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पहुंची बरांटी ओपी की पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा.शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आत्महत्या और हत्या के पीछे की वजह खंगालने में जुटी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026