परवेज अख्तर/सिवान:- मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग पर घटित हो रही आपराधिक घटनायें रुकने का नाम नहीं ले रही है. इस महीने के प्रथम सप्ताह में पूर्व सैनिक की पत्नी से लाख रुपये की लूट की घटना का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है. इसी बीच मेडिसिन एजेंट को पीट कर उसकी बाइक, मोबाइल और पास में रखा नगदी अपराधियों ने लूट लिया. घटना सोमवार देर शाम की है. एजेंट गुठनी के तेनुआ निवासी दयाशंकर तिवारी का पुत्र संदीप तिवारी अपने मित्र के घर से नेवता कर वापस आ रहा था. इसी क्रम में गुठनी-मैरवा पर टेकनिया गांव व टेकनिया कुट्टी के बीच दो बाइक पर सवार छह अपराधियों घेर लिया. इसके बाद पीटायी कर बाइक, मोबाइल और दो हजार रुपये छीन कर फरार हो गये. संदीप तिवारी ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया आवेदन मिला है, जांच पड़ताल की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…