महाराजगंज में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम निमित बैठक संपन्न

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड स्थित है बंगरा गांव में स्थापित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में पुस्कालय समिति सदस्य को लेकर प्रत्येक माह निमित बैठक दिनांक 29/4/2023 को शिक्षक कुमार राजकपूर (टीपू) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। परिसर में स्थापित किए जाने वाले स्वतंत्रता सेनानी स्व रघुबीर सिंह की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम निमित सम्मानित सदस्यों ने कहा कि पूरे स्थल पर विशेष साज सज्जा और पुस्तको की संख्या बढ़ाई जाय। गांव के युवाओं के लिए चिन्हित प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तको, धार्मिक, भावनाओं से संबंधित पुस्तक, भारतीय इतिहास से संबंधित पुस्तक सहित अन्य पुस्तको की ओर ध्यान देना जरूरी है।

शिक्षक श्री टीपू ने बताया कि शिक्षा प्रद पुस्तको के लिए जिला के बुद्धिजीवी वर्ग से संपर्क करना प्रारंभ किया जा रहा है जल्द ही पुस्तको की संख्या बढ़ाई जाएगी। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को लेकर बैठक में शामिल हो सदस्यों ने बताया कि अनावरण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संगत पत्र निर्गत किया जाना जरूरी है।बैठक में मुख्यत नरेन्द्र कुमार सिंह, हिमांशु कुमार सिंह, शशिभूषण सिंह, भास्कर कुमार, हिमांशु कुमार, शिक्षिका संगीता कुमारी सहित पुस्तकालय सह वाचनालय के प्रधान पुजारी सहित सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024