Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान :- मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में शांति समिति की बैठक आहूत की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा ने किया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र पांडे भी बैठक में उपस्थित थे. बैठक में मुख्य रूप से महावीरी अखाड़ा के अनुज्ञप्तिधारी, गणेश पूजा के आयोजकों, ताजिया के आयोजकों तथा केंद्रीय अखाड़ा समिति के सदस्य उपस्थित हुए. बैठक में मुख्य रूप से महावीरी पूजन एवं अखाड़ा तथा गणेश पूजन एवं शोभायात्रा के सफल आयोजन और समापन के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया. मुमताज अहमद, मो. कलीम, इज़हार, ओमेर फरीद ने बताया कि ताजिया के तिथि चांद के अनुसार तय होती है.

हम आपसी बैठक कर इस पर सकारात्मक निर्णय ले लेंगे. केंद्रीय अखाड़ा समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार जायसवाल ने बताया कि महावीरी अखाड़ा ओर गणेश पूजन के संबंध में पूर्व में ही बैठक कर यह तय कर लिया गया है कि इस अवसर पर लोग घरों में ही पूजा करेंगे और शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी. कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अक्षरश: पालन किया जाएगा. सभाध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित लोगो को सरकार के निर्देश एवं पत्र का हवाला देते हुए कहा कि आगामी 31 अगस्त 2020 तक कोई भी सार्वजनिक आयोजन, पूजा पाठ, शोभा यात्रा नहीं निकाली जाएगी.

कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर सरकार ने यह निर्णय लिया है तथा आमजन से आग्रह किया है कि सरकार को इस संक्रमण से सामना करने में सहयोग करें. सभा अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित लोगों से सरकार को सहयोग करने का अपील किया. जिसका बैठक में उपस्थित लोगों ने समर्थन किया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र पांडे ने धन्यवाद ज्ञापित किया. बैठक में नगर थाना प्रभारी जय प्रकाश पंडित, प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेंद्र कुमार, वरीय अधिवक्ता प्रमिल कुमार गोप, केंद्रीय अखाड़ा समिति के वरीय उपाध्यक्ष राजीव रंजन राजू, संजय कुमार, जन्मेजय कुमार, दयानंद प्रसाद, कृष्णा जी प्रसाद, संतोष गुप्ता, विजय कुमार,नगर उप सभापति बबलू साह,वीकास कुमार सिंह उर्फ जीसू सिंह उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026