होली को ले नगर थाना में बुलाई गई शांति समिति की बैठक

परवेज अख्तर/सीवान: नगर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष जयप्रकाश पंडित की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इसमें शब-ए-बरात और होली के पर्व को शांति पूर्वक, प्रेम और भाईचारा के साथ मनाने पर सदस्यों से विचार विमर्श किया. विदित हो कि 28 मार्च को रात्रि में शब-ए-बारात है और उसी दिन होलिका दहन का कार्यक्रम भी निश्चित है. 29 मार्च को होली मनाई जाएगी. ऐसी स्थिति में थानाध्यक्ष महोदय ने 28 मार्च की रात्रि और 29 तारीख को शांति व्यवस्था तथा पुलिस बल व महिला बल एवं मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति पर विचार विमर्श किया. ताकि दोनों पर शांति भाईचारा और प्रेम के साथ मनाया जा सके. बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी सीवान सदर रमेंद्र कुमार ने कहा 28 को शब-ए-बारात और उसी दिन होलिका दहन का भी कार्यक्रम निश्चित है.

ऐसी स्थिति में है शांति समिति के सदस्यों का यह नैतिक दायित्व बनता है कि इसमें सक्रिय रूप से भाग लेकर इस पर्व को शांति एवं सौहार्द के साथ मनावे. बैठक में होलिका दहन के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा, होलिका दहन का स्थान तथा शब-ए-बारात के स्थलों को चिन्हित किया गया तथा शांति पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया. उपस्थित लोगों से निवेदन किया गया  कि वे शोभायात्रा और शब-ए-बरात के सफल संचालन में अपना सहयोग सुनिश्चित करें. इस बैठक में विकास कुमार सिंह उर्फ जीसु सिंह, शहजाद अहमद घनी, प्रमिल कुमार गोप, राजीव रंजन राजू, फ़जले बाबू, इरफान बाबू, प्रोफेसर असरार अहमद, देवेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार, संजय कुमार श्रीवास्तव, कलीम बाबु, सुधीर कुमार जयसवाल, बबलू साह, मुकेश कुमार, सुग्रीव, दयानंद प्रसाद, कृष्णा समेत नगर के अनेक बुद्धिजीवी उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024