Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मूलभूत समस्याओं के निदान के लिए गृहरक्षकों ने की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान : संघ कार्यालय परिसर में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष परशुराम सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। बैठक में केंद्रीय समिति बिहार पटना के आदेश के आलोक में राज्य के तमाम जिलों में जिला समादेष्टा कार्यालय के समक्ष बिहार रक्षा वाहिनी कार्यालय 14 फरवरी को शांतिपूर्ण एक दिवसीय धरना, 15फरवरी को जिलाधिकारी के समक्ष धरना तथा 28 फरवरी को राज्य के तमाम संघ प्रतिनिधियों का बिहार गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय पटना में शांतिपूर्ण एक दिवसीय धरना का आयोजन कर मूलभूत समस्याओं के निदान के लिए की जाएगी। साथ ही केंद्रीय समिति चार टीम तमाम जिलों के संगठन को मजबूत करने के लिए दस मार्च से लगातार 22 मार्च तक जिलावार दौरा करेगी। सिवान गृहरक्षकों की आम सभा 19 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर के साथ केंद्रीय समिति बिहार के नेतागण मौजूद रहेंगे। आम सभा में जिले के अधिक से अधिक गृहरक्षकों को शामिल होने का अह्वान किया गया। जिन गृहरक्षक नामांकन से वंचित है। वह अपना नामांकन होमगार्ड कार्यालय आकर दस फरवरी तक जरूर करा लें। मौके पर जिला संघ प्रतिनिधि उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, उपसचिव हरेराम पांडेय, श्रीनिवास सिंह, संगठन सचिव हरिशंकर साह, कन्हैयार चौधरी, अमरनाथ प्रसाद,कोषाध्यक्ष इंब्राहिम, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवजी प्रासाद गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, रामाशंकर यादव, कन्हैया लाल सिंह, बाबुनंद यादव सहित कई लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026