परवेज अख्तर/सिवान : समाज में अमन एवं भाईचारा का संदेश देने वाले ईद को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए थाना परिसर में शनिवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। थानाध्यक्ष ने कहाकि बहादुरपुर, सकरी, मीरजुमला, बलहा, भगवानपुर अंसारी टोला, साघर सुल्तानपुर सहित अन्य जगहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जाएगी। बैठक को सीओ पंकज कुमार ने भी जिला प्रशासन के निर्देश से लोगों को अवगत कराया। बैठक में मौलाना नूरुद्दीन अंसारी, मुखिया राजीव सिंह, जिला पार्षद सुशील कुमार डब्लू, राजद नेता अशोक राय, हीरा लाल मांझी, राजकिशोर प्रसाद, मुकेश चौधरी, नीलम देवी, लक्ष्मीना देवी, सलमा खातून, रमेश चंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…