परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय परिसर में मंगलवार को बीडीओ सह चार्ज अधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में फील्ड ट्रेनरों की बैठक हुई। बैठक में बिहार जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण से संबंधित चर्चा की गई। बैठक में बीडीओ ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में छह से नौ अप्रैल तक प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण होगा। उन्होंने बताया कि सबसे पहले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को अपने मोबाइल से प्ले स्टोर से एप को डाउनलोड कर लें। लिंकिंग भी कर अपने क्षेत्र के परिवार सूची को मिलान कर लेना है।
लोगों से 17 प्रश्न पूछकर हार्ड कापी में लोगों से हस्ताक्षर करा लेंगे। प्रगणकों को आफलाइन एवं आनलाइन दोनों तरीके से गणना करनी होगी। बीडीओ ने कहा कि अपने क्षेत्र के सुपरवाइजर ही परिवार सूची में बढ़ा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के बाद जन्म लिए बच्चे, शादी होकर आई बहू या इस दौरान मृत्यु हो जाने वाले लोगों की गणना के दौरान सभी बिंदुओं पर जांच कर सुपरवाइजर द्वारा बढ़ाया एवं घटाया जा सकता है। चार्ज अधिकारी ने सफलतापूर्वक जाति आधारित गणना के दूसरे चरण को संपन्न कराने में एक दूसरे को मदद करने का आश्वासन दिया। बैठक में रवींद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, जितेंद्र कुमार पांडेय, धीरेंद्र सिंह, शशि भूषण पंडित आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…