Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

महेंद्र नाथ मुक्तिनाथ सांस्कृतिक यात्रा को ले बैठक

परवेज अख्तर/सिवान : धर्म जागरण समन्वय के बैनर तले रविवार को महेंद्रनाथ मुक्तिनाथ सांस्कृतिक यात्रा निकलने की तैयारी को लेकर मेंहदार स्थित विवाह भवन में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए धर्मजागरण समन्वय के प्रचारक संत रविदास ने बताया कि सिवान के पावन धरती पर स्थित बाबा महेंद्रनाथ के यहां से नेपाल में मुक्तिनाथ तक एक सांस्कृतिक यात्रा निकालने की योजना है।यात्रा में धर्मजागरण रथ पर भगवान शिव एवं विष्णु की प्रतिमाएं भी स्थापित रहेंगी, जिनका दर्शन एवं पूजन सभी लोग करेंगे। यह यात्रा मेंहदार से शुरू होकर रामगढ़, सिसवन, चैनपुर धर्मसभा एवं स्वागत समारोह, रजनपुरा काली स्थान होते हुए सिवान पहुंचेंगी। सिवान में दाहा नदी के किनारे, धर्मसभा, गंगा आरती, प्रबोधन करने के बाद रघुहता में विश्राम किया जाएगा। 21 अप्रैल को यात्रा रघुहाता से शुरू होकर गोपालगंज के खेजुरिया में हरिहरनाथ महेंद्रनाथ मुक्तिनाथ सांस्कृतिक यात्रा में शामिल हो जाएगी। बैठक में स्वागत समिति, प्रचार समिति समेत कई योजनाओं पर तैयारी किया गया। यात्रा में दर्जनों स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। मौके पर यात्रा के अध्यक्ष कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह, उपाध्यक्ष पवन कुमार राय, स्वागत समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद, प्रचार समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार,रमेश तिवारी, ललन यादव, गौतम यादव, भरत सिंह, शंकर गिरि, प्रेम बाबू माथुर, अवधनारायण भारती, बिहारी गिरि, शिवमंगल सिंह, राजकुमार शर्मा, संदीप सिंह,अजीत कुमार, राजन मिश्र समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026