Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गांधी आश्रम के नए भवन निर्माण के शिलान्यास को लेकर बैठक

परवेज अख्तर/सिवान :- सिवान प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम के नए भवन निर्माण के लिए पांच सितंबर को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा शिलान्यास किया गया जाएगा। इसकी तैयारी को ले सोमवार को गांधी आश्रम परिसर में गांधी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक अध्यक्ष श्रीकृष्णा साह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी कार्यों की सूची तैयार की गई। अध्यक्ष ने बताया कि गांधी आश्रम का भवन काफी जर्जर हो चुका है।

इसलिए नया भवन निर्माण आवश्यक है। यह भवन सांसद मद से करीब 14 लाख 20 हजार 300 की लागत से बनेगा। मौके पर सचिव रंजीत प्रसाद, कोषाध्यक्ष कनवर लाल, संरक्षक बीडी तिवारी, वरीय सदस्य लक्ष्मण सिंह, पूर्व मुखिया अनिल प्रसाद, योगेंद्र रस्तोगी, बलिराम प्रसाद, रेयाज अहमद, मनोज पासवान, लक्ष्मण प्रसाद, शिवजी प्रसाद चौरसिया, पुष्पेंदर पांडेय आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026