परवेज अख्तर/सिवान :- प्रखंड के सिपाह प्रशिक्षण हॉल में महिला विकास
संस्थान द्वारा सीडब्ल्यूएस के सहयोग से जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की
बैठक हुई। बैठक में बसंतपुर प्रखंड के कन्हौली, बसांव, राजापुर एवं
कुमकुमपुर पंचायतों को मॉडल पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए,
पंचायती राज व्यवस्था पर कार्य कर रहे समाज के अन्य संस्थान तथा सरकारी
अधिकारियों के साथ एक मंच पर वकालत कर पंचायतों को सशक्त करने के लिए
गतिशीलता लाना है। बैठक में प्रतिभागियों के मध्य इस बात पर सहमति बनी कि
कैसे मौजूदा संसाधनों का उपयोग कर हम पंचायतों को सशक्त बना सकते हैं।
इसमें लैंगिक असमानता, बाल विवाह, घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक चुनौतियों
पर भी चर्चा हुई। मौके पर पीआरआई सदस्य, विकास मित्र, टोला सेवक, तालीमी
मरकज, आशा, एएनएम, शिक्षक, धार्मिक गुरुओं व ग्रामीणों में अनिल कुमार,
न्यासी उर्मिला, राजीव रंजन सिंह,सुबोध तिवारी, सुनीता ओझा आदि मौजूद
थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…