Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में विधानसभा चुनाव को ले निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक

परवेज़ अख्तर/सिवान:- विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को ले प्रखंड मुख्यालय में निजी स्कूल संचालकों की बैठक परिवहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी रवि शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी निजी स्कूल संचालकों को प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए विद्यालय में चलने वाले सभी वाहनों का विवरण दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। निजी स्कूल संचालकों द्वारा कोरोना काल में विद्यालय बंद होने के कारण वाहनों के चालू हालत में नहीं होने की बात बताई गई। फिर भी चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य को देखते हुए उनके द्वारा हर तरह से सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।

नोडल पदाधिकारी रवि शुक्ला ने कहा कि आवश्यकतानुसार प्रशासन द्वारा किसी भी वाहन का अधिग्रहण किया जा सकता है, लेकिन प्रखंड प्रशासन वाहन मालिकों से स्वेच्छा से अपना वाहन चुनाव कार्य हेतु देने का अनुरोध कर रहा है। सबकी सहभागिता से ही चुनाव कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकता है। इस अवसर पर जिला परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक मनोज रंजन, वीडब्ल्यूओ प्रकाश प्रिय रंजन, बीआरपी मनोज सिंह, शंभूनाथ यादव सहित सभी निजी स्कूलों के संचालक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026