परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज क्षेत्रवासियों ने डा. त्रिपुरारी शरण सिंह के नेतृत्व में दारौंदा जंक्शन पहुंच वाराणसी मंडल के डीआरएम रामाश्रय पांडेय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महाराजगंज स्टेशन पर सुविधा बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि महाराजगंज स्टेशन पर इस भीषण गर्मी में पीने का पानी की समस्या है, यहां पानी की शीघ्र सुविधा बहाल की जाए, साथ ही प्लेटफार्म एक पर यात्रियों के बैठने के लिए जगह-जगह बेंच लगाने, प्लेटफार्म संख्या दो पर अधूरे कार्य को पूर्ण कराने, स्टेशन के बाहर पार्क बनाने, स्टेशन के लंबित नए भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने आदि मांग शामिल था। ज्ञापन देने वालों में अजय कुमार, संजय सिंह राजपूत, अमरजीत सिंह, राहुल सिंह, शशिकांत तिवारी, अजय पांडेय, मदन यादव आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…