सिवान में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात के साथ भारी बारिश के आसार

सिवान : बिहार में मानसून के एंट्री के बाद से ही अमूमन हार्य जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है. अत्यधिक बारिश की वजह से चार जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. वहीं, अन्य जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने बिहार के पांच जिलों में अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में मध्यम वर्षा के साथ मेघ गर्जन की संभावना है. साथ ही इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा बहने और वज्रपात होने की संभावना है.

इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

भारी वज्रपात को लेकर विभाग की ओर से जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उसमें पटना जिला का दानापुर, मनेर, फुलवारी शरीफ, पटना सदर प्रखंड, गोपालगंज जिला का विजयपुर, भोरे, क‍टेया, फुलवरिया, थावे, हथुआ प्रखंड, सिवान जिला का महाराजगंज, दरौंधा, बरहरिया, गुठनी, हसनपुरा, हुसैनगंज, दारौली, मैरवा, नौतन, पचरूखी, रघुनाथपुर, सिसवन, सिवान सदर, अंदर प्रखंड, सारण जिला के परसा, गरखा, सोनपुर दरियावपुर प्रखंड और वैशाली जिले का लालगंज, हाजीपुर प्रखंड शामिल है. विभाग ने अगले दो-तीन घंटों के लिए सभी लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026