Categories: जिला

दिल्ली को हराकर मुंबई ने रचा इतिहास, जीता 5वां खिताब, रोहित शर्मा की कप्तानी पारी

न्यूज़ डेस्क : रोहित शर्मा की फिफ्टी और ट्रेंट बोल्ट की घातक बोलिंग के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इतिहास रच दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने बोल्ट के झटकों से उबरते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की फिफ्टी की बदौलत 7 विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने हिटमैन (51 गेंद, 5 चौके 4 छक्के, 68 रन) की कप्तानी पारी के दम पर लक्ष्य बेहद आसानी से पा लिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने टूर्नमेंट में खिताबी पंच जड़ दिया है। इससे पहले उसने 2013, 2015, 2017, 2019 में खिताब जीते थे। बता दें कि मुंबई इंडियंस सबसे अधिक खिताब जीतने वाली टीम है।

रोहित और डि कॉक ने दी मुंबई को तूफानी शुरुाआत

157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने तूफानी अंदाज में शुरुआत की। पहला ओवर करने आए आर. अश्विन को रोहित शर्मा ने छक्का लगाकर अपने तेवर दिखाए तो दूसरे ओवर में कागिसो रबाडा को क्विंटन डि कॉक ने दो चौके और एक छक्का जड़ डाले। फिर रोहित ने नॉर्त्जे को टारगेट किया और चौका-छक्का जड़ दिया। महज 4 ओवरों में मुंबई का स्कोर 45 रन हो गए थे।

डि कॉक आउट, लेकिन नहीं रुकी रनों की रफ्तार

हालांकि, क्विंटन डि कॉक 5वें ओवर की पहली ही गेंद पर स्टॉयनिश के शिकार हो गए। उनका कैच विकेट के पीछे पंत ने लपका। डि कॉक ने 12 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का की मदद से 20 रन बनाए। यह अलग बात है कि इसी ओवर की अगली दो गेंदों में सूर्यकुमार यादव ने चौका-छक्का लगाते हुए मुंबई का स्कोर 50 रनों के पार पहुंचा दिया। छह ओवर के बाद मुंबई के 1 विकेट पर 61 रन थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026