परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार की दोपहर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक गुठनी निवासी सुरेंद्र तिवारी का पुत्र अनिल तिवारी हैं। उनकी मौत के बाद स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।बताया जाता है कि अनिल तिवारी के निर्माणाधीन मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है।
इस दौरान अनिल तिवारी किसी काम से छत पर गए थे तभी हाई टेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गए। स्वजन उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुठनी ले गए। वहां स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।सदर अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…