परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के गंभीरपुर में तालाब में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया । बता दें कि गंभीरपुर गाँव के पूरब में स्थित पोखरे में गाँव का 13वर्षीय किशोर मछली पकड़ने गया था । तभी अचानक तालाब में डूबने लगा । उक्त युवक को बचाने गए 55वर्षीय श्रीराम शर्मा भी तालाब डूबने लगे । आस-पास के लोगों द्वारा जब तक बचाने के लिए आते तब तक अधेड़ की मृत्यु हो चुकी थी । अफरा-तफरी में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया । वहीं अधेड़ की मौत से गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई । समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…