परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हसनपुरा प्रखंड के मंद्रापाली पंचायत के रसूलपुर गांव में गुरुवार की रात में पलानी गिरने से उसमें दबरकर चमुन साह (50) की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चुमन साह घर के बगल के पलानी में सोए थे। तभी अचानक पलानी शरीर पर गिरने से दब गए और उनकी घटनास्थ्ल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पलानी हटाकर शव को बाहर निकाला। मृतक के तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। सबकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद पत्नी सुशीला देवी सहित सभी बच्चों का रो- रोकर हाल बुरा है। घटना के बाद स्थानीय मुखिया सोहन राम ने आर्थिक सहायता प्रदान की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…