छपरा

बाहर से आने वाले प्रवासियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा: जिलाधिकारी

  • सभी की होगी थर्मल स्क्रीनिंग
  • सिविल सर्जन को टीम गठन करने का आदेश

छपरा : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा सभी पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि लाॅक डाउन की स्थिति में बाहर से आने वाले सभी लोगों का ख्याल रखा जाय ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि छपरा जंक्शन पर ट्रेन से आने वाले सभी लोगों को चाहे वे सारण जिला के हो या बिहार के किसी दूसरे जिले के, सभी लोगों को बसों से उनके गंतब्य तक भेजा जाएगा। परन्तु बसों में बैठने के साथ हीं उन सभी लोगों को फूड पैकेट एवं पानी का बोतल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय।

थर्मल स्केनर से होगी स्क्रीनिंग

जिलाधिकारी ने कहा कि 24 बोगी वाली ट्रेन में लगभग एक हजार से बारह सौ लोग आएंगे। उन सभी लोगों का स्क्रीनिंग थर्मल स्केनर से करायी जाएगी। इसके लिए दस टीम बना लेने का निदेश सिविल सर्जन को दिया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि जंक्शन से खुलने वाली सभी बसों को पुलिस बल के द्वारा स्काॅट कराया जाएगा और स्कर्ट के साथ हीं बसें गंतब्य तक जाएंगी। प्रखंड क्वॉरेंटाइन में भेजे जाने वाले सभी लोगों के हाथों के पिछले भाग पर 21 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन कैम्प की मुहर भी लगाई जाएगी। जिलाधिकारी के द्वारा निदेश दिया गया कि बाहर से आने वोले सभी लोगों के बैग, थैले, आदि लाॅगेज को भी सेनिटाइज किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को पर्याप्त संख्या में बसों को रिजर्व रखने तथा सभी बसों पर बैनर लगाने का निदेश दिया गया।

सोशल डिस्टेंसिंग का होगा अनुपालन

जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रेन से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करातेे हुए उतारा जाएगा। फिर उनकी कतार बनाकर उनका स्क्रीनिंग किया जाएगा। उसके बाद उनके गंतब्य वाली बसों में बैठाया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026