Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

महंथ सहित चार को बंधक बना दो लाख नकदी समेत लाखों की लूट

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के बखरी गांव स्थित आनंद बाग मठ में गुरुवार की रात्रि सशस्त्र एवं नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर मठाधीश राज बल्लभ दास उर्फ जंगली बाबा समेत चार लोगों को बंधक बना करीब दो लाख रुपये, दो मोबाइल, कपड़ा सहित अन्य सामानों के लूट की घटना को अंजाम दिया। मामले में मठाधीश द्वारा स्थानीय थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने मठ पहुंच जांच की। जानकारी के अनुसार मठाधीश राज बल्लभ गुरुवार की रात अपने तीन शिष्यों विष्णुदेव मांझी, रामसेवक यादव, राजन कुमार के साथ भोजन करने के बाद सो रहे थे। इसी बीच पांच की संख्या अपराधी चारदीवारी फांद मठ परिसर में प्रवेश किए एवं हथियार का भय दिखा मठाधीश एवं उनके तीनों शिष्यों को बंधक बना लिया और एक ही कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद बारी-बारी से सात कमरों में रखे सारे सामानों की लूट कर ली। सुबह तीन बजे मठाधीश एवं उनके शिष्य कमरे का दरवाजा तोड़ बाहर निकले और घटना की जानकारी लोगों को दी एवं उसके बाद तत्काल स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर सिसवन एवं चैनपुर पुलिस मठ पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गई। आंदर प्रभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार बखरी मठ पहुंच सात दिनों के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जदयू नेता अजय सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह, पूर्व मुखिया नीलम सिंह घटनास्थल पहुंच मामले की जानकारी ली एवं वरीय पुलिस अधिकारियों से कांड के उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026