बड़हरिया में स्वर्ण व्यवसायी से पिस्टल के बल पर लाखों की लूट

दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था स्वर्ण व्यवसाई रास्ते में की गई लूट पाट

दो बाइक सवार चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सावल हाता और चीतु टोला के बीच रविवार की संध्या बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एक स्वर्ण व्यवसाई से जेवरात सहित लाखों रुपए की लूट लूटपाट किया.पीड़ित स्वर्ण व्यवसाई लकड़ी निवासी प्यारे लाल सोनी बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम स्थित अपना ज्वेलरी की दुकान बंद कर स्वर्ण व्यवसाई अपना घर लकड़ी लौट रहा था अभी वह पनसरा और चीतु तोला के बीच पहुँचा था तब तक दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर स्वर्ण व्यवसाई से तकरीबन 250 ग्राम ज्वेलरी और नगद सहित लाखों रुपए की लूटपाट कर लिया.

जिसके बाद स्वर्ण व्यवसाई ने हंगामा करना शुरू किया और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक बाइक सवार अपराधी फरार हो चुके थे.किसी ने इनकी सूचना स्थानीय बड़हरिया थाना को दिया और पुलिस मौके पर पहुँच मामले की जांच में जुट गई.वही पुलिस कदम मोड़ स्थित दुकान पर भी पहुँच कर जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026