Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

स्वर्णकार बंधु से नकद सहित लाखों के जेवरात की लूट

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर थाना क्षेत्र मितवार गांव के पीर बाबा स्थान समीप शनिवार की रात दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हथियार के बल पर दो स्वर्णकार बंधुओं से 23 हजार और एक लाख से अधिक रुपये के कीमती जेवरात की लूट की घटना को अंजाम दिया। लूटपाट का जब व्यवसायी बंधुओं ने विरोध किया तो अपराधियों ने उनकी पिटाई भी की। पीड़ित व्यवसायी आंदर थाना के गायघाट गांव निवासी धर्मनाथ सोनी के पुत्र संतोष सोनी एवं तारकेश्वर सोनी बताए जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों से पूछताछ के बाद संदिग्ध जगह पर छापेमारी करनी शुरू कर दी। इस मामले में तारकेश्वर सोनी ने आंदर थाना में आवेदन देकर बताया है कि हम दोनों भाई आंदर बाजार से रोजाना की भांति शनिवार की देर शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी पीरबाबा के स्थान पर दो बाइक पर चार अज्ञात अपराधी पिस्टल का भय दिखाकर हमलोगों से दो मोबाइल, एक पर्स, सोने का चार पीस मंगलसूत्र, सोने की नथुनी, कील बीस पीस एवं 23 हजार नकद रुपये लूट लिए। जब हम दोनों भाई ने इसका विरोध किया वे सभी हमलोगों के साथ मारपीट करने। इस संबंध में थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026