सिवान में झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मर्दापुर पश्चिम टोला गांव में शनिवार की मध्य रात्रि एक झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से एक मवेशी सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के संबंध में मकान मालिक सरोज महतो की पत्नी लीलावती देवी ने बताया कि हमलोगों का खाना झोपड़ीनुमा घर में बनता है और खाना खाने के बाद तकरीबन डेढ़ सौ मीटर दूरी पर बने मकान में सभी सोते हैं। शनिवार की देर रात तकरीबन साढ़े आठ बजे खाना खाकर सभी सोने चले गए। करीब रात बारह बजे हो-हल्ला सुनाई दिया।

गांव के लोग मेरे पति का नाम लेकर चिल्ला रहे थ। जब बाहर जाकर देखा तो पाया कि मेरे झोपीड़ीनुमा घर में आग लग गई थी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। अगलगी की घटना में एक गाय भी जल गई। जबकि दूसरी रस्सी जल जाने के कारण किसी तरह से बच गई। इसके साथ ही घर में रखा सारा सामान, नगद रुपया व अनाज जलकर राख में तब्दील हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़िता ने बताया कि आग में जले सामानों का आंकलन किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024