परवेज अख्तर/सिवान : चैनपुर ओपी क्षेत्र के सिसवन-सिवान मुख्य मार्ग पर माधोपुर चट्टी स्थित एक दवा दुकान में सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोर दुकान का ग्रिल काटकर दुकान में प्रवेश कर गए तथा गले में रखें 45 हजार रुपये नकद तथा 75 हजार के सामान चोरी कर चंपत हो गए। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह उस समय हुई जब दुकानदार धर्मेंद्र गुप्ता दुकान खोलने पहुंचा तो ग्रिल का ताला एवं रॉड टूटा देख हतप्रभ हो गए। जब वे दुकान के अंदर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा हुआ था। साथ ही गले में रखा 45 हजार नकद गायब पाया। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। दुकान मालिक धर्मेंद्र गुप्ता ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चैनपुर ओपी के असनि सुरेश प्रसाद सिंह दल बल के साथ पहुंच घटना की जांच पड़ताल की। दुकानदार धर्मेंद्र गुप्ता के पिता वैद्यनाथ साह ने चैनपुर ओपी में अज्ञात चोरों के आवेदन दिया है,जिसमें 45 नकद समेत करीब 75 हजार रुपये का सामान चोरी का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि चोरी की वारदात को लेकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…