परवेज़ अख्तर/सीवान:
नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नर्सिंग होम के पीछे गली नंबर 3 में चोरो ने बंद मकान का ताला तोड़कर तकरीबन लाखों रुपए की चोरी कर ली.घटना के संबंध में मकान मालिक मनोज कुमार शाह की पत्नी ने बताया कि हम सभी छठ पर्व के पहले अपने गांव हुसैनगंज के बघौनी एक सदस्य का निधन हो गया था तो चले गए थे. श्राद्ध कर्म बीतने के बाद छठ पूजा होने के कारण हम लोग घर पर ही रुक गए. मंगलवार को मेरे मकान के बगल में स्थित मेरा ही मकान है जो कि किराए पर है. जिसके किराएदार ने अपने पुत्र को चाबी लेकर भेजा की तुम चलो मैं आ रही हूं लेकिन उनके पुत्र ने जब ताला खोलने चाहा तब तक देखा कि पहले से ही ताला खुला हुआ है.
इसकी सूचना मुझे दिया जिसके बाद हम लोगों ने अपने मकान पर आकर देखा तो मकान के सभी कमरे खुले हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था. वही किराएदार का भी मकान खुले हुए थे और उनका भी सारा सामान बिखरा पड़ा था. हम लोगों ने अंदर प्रवेश कर देखा तो घर के जेवर और नगद रुपए गायब थे . उन्होंने यह भी बताया कि चोरों ने छः हजार नगद और जेवर की चोरी की है. इसके बाद हम लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई. इस संबंध में मकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…