परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के जामा पुर बाजार से चोरों ने बुधवार की देर रात्रि एक सोना तथा बरतन के दुकान से लाखों की चोरी कर ली. चोरों ने दुकान का पीछे से दीवार काट कर दुकान के अंदर प्रवेश कर चोरी का घटना का अंजाम दिया है. मां लश्मी ज्वेलर्स दुकान से चोरों ने चोरी का घटना का अंजाम दिया है. दुकानदार राजेश वर्मा ने बताया कि रोज की तरह दुकान बंद कर हमलोग घर चले गये, सुबह आसपास के दुकानदार ने चोरी की सूचना दिया. दुकान में चोरी को लेकर स्थानीय व्यवसायियों में काफी आक्रोश है. व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि रात्रि में पुलिस गश्ती नहीं करती है, यदि कोई पुलिस गश्ती के लिए निकलती भी है तो वह रोड के किनारे गाड़ी लगाकर अलाव ताप्ती है. चोरी की घटना को लेकर व्यवसायियों में काफी भय का माहौल व्याप्त है. दुकानदार राजेश वर्मा ने बताया कि दुकान से लगभग लाख रुपया से ज्यादा का सोना तथा बरतन की चोरी हुई है. दुकानदार द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि दुकानदार द्वारा चोरी का आवेदन दिया गया है. जल्द ही चोरी में संलिप्त चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…