Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

परवेज अख्तर/सिवान :- सिवान में शुक्रवार की देर रात पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार के नेतृत्व में एसआइटी सहित पांच थानों की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल गांव के एक मकान में छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने वाली मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार व हथियार बनाने वाली मशीन बरामद की है। बरामद हथियार में देशी पिस्तौल, रायफल के अलावा कारतूस भी मिले हैं। यह मकान गांव निवासी मुक्ति नाथ शर्मा की है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि कितनी संख्या में हथियार मिले हैं, इसकी पुष्टि पुलिस ने अभी नहीं की। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

हिरासत में लिए गए अपराधियों की निशानदेही पर जिले के कई प्रखंडों में खबर प्रेषण तक छापेमारी जारी थी। बताया जाता है कि नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित को गुप्त सूचना मिली कि शहर के शास्त्री नगर में एक युवक हथियार व कारतूस के साथ मौजूद है। इसके बाद टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने बब्लू शर्मा नाम के युवक को गिरफ्तार किया। इसके पास से 20 जिदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शहर के फतेहपुर से अंशु नाम के युवक को गिरफ्तार किया।

दोनों से अवैध हथियार के बारे में पुलिस ने पूछताछ की तो बरहन गांव निवासी मुक्तिनाथ शर्माका नाम सामने आया। देर रात टीम ने एसपी को सूचना दी। एसपी ने एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी का निर्देश दिया और स्वयं भी छापेमारी में शामिल रहे। छापेमारी के क्रम में भारी संख्या में निर्मित व अ‌र्द्धनिर्मित अवैध हथियार बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि बरहन गोपाल में मिनी गन फैक्ट्री चलाने के धंधे में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, पूछताछ जारी है। इनकी निशानदेही पर अन्य जगह छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026