Categories: पटना

बिहार के तीन करोड़ से अधिक श्रमिकों की बढ़ेगी न्यूनतम मजदूरी, 1 अक्तूबर से मिलेगा लाभ

पटना: बिहार में श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी की दर में 15 रुपये तक की रोजाना वृद्धि हो सकती है। आगामी एक अक्तूबर से इस वृद्धि का लाभ बिहार के तीन करोड़ से अधिक मजदूरों को मिल सकेगा। श्रम संसाधन विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया है। श्रम संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सरकारी कर्मियों को सरकार महंगाई भत्ता देती है। उसी के तर्ज पर उपभोक्ता सूचकांक को आधार बनाकर श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की जाती है। चूंकि केंद्र व राज्य सरकार ने हाल ही में कर्मियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की है। इसी के मद्देनजर श्रम संसाधन विभाग ने भी श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि के प्रस्ताव पर काम शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से बनाए जा रहे प्रस्ताव को जल्द ही न्यूनतम मजदूरी परामर्शदात्री समिति को भेजी जाएगी। समिति के प्रमुख विभागीय प्रमुख होते हैं समिति की मंजूरी के बाद विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर न्यूनतम मजदूरी दर में वृद्धि कर दी जाएगी।

वर्गीकरण के आधार पर श्रमिकों को मिलेगा लाभ

विभाग के इस प्रस्ताव में श्रमिकों के वर्गीकरण के अनुसार उन्हें लाभ मिलेगा। बिहार में श्रमिकों का वर्गीकरण चार श्रेणियों में किया गया है। बिना प्रशिक्षण के काम करने वाले श्रमिकों को अकुशल श्रेणी में रखा गया है। बिना प्रशिक्षण के कुछ साल तक काम का अनुभव रखने वाले श्रमिकों को अर्धकुशल की श्रेणी में रखा गया है। जबकि प्रशिक्षित श्रमिकों को कुशल तो प्रशिक्षित की श्रेणी में भी कुछ वर्ष तक काम करने वाले श्रमिकों को अतिकुशल श्रेणी में रखा गया है। इन सभी श्रमिकों की दैनिक न्यूनतम मजदूरी तय है। इससे कम पैसे देने पर सरकार द्वारा संबंधित संस्थानों या व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। वहीं श्रमिकों के काम पर नजर रखने वाले पर्यवक्षेकीय के लिए मासिक राशि तय की जाएगी। न्यूनतम मजदूरी 304 रुपये अभी बिहार में अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 304 रुपये रोजाना है। जबकि अर्धकुशल श्रमिकों को 316 रुपये रोजाना का प्रावधान है। वहीं कुशल श्रमिकों को 385 रुपये रोजाना तो अतिकुशल श्रमिकों को 470 रुपये रोजाना का प्रावधान है। वहीं पर्यवेक्षीय या लिपिकीय काम करने वालों को 8703 रुपये महीना तय है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024