परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बंका मोड़ के तीन व्यवसायियों से बदमाशों द्वारा रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। इससे व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। पीड़ित व्यवसायियों में आशीर्वाद वस्त्रालय के मालिक अजय सिंह, आभूषण व्यवसायी लोकनाथ शर्मा तथा मनीष कुमार शामिल हैं। इसमें लोकनाथ शर्मा की दुकान नौतन थाना क्षेत्र में है, जबकि अजय सिंह एवं मनीष कुमार की दुकान मैरवा थाना क्षेत्र में है।
बताया जाता है कि बदमाशों ने तीनों व्यवसायियों से शनिवार की शाम मोबाइल पर काल कर पांच दिन के अंदर पांच-पांच लाख रुपये देने की बात कही है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित व्यवसायियों ने घटना की सूचना थाने को दी है। सूचना मिलते ही नौतन और मैरवा थाने की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है, लेकिन सूचना के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…