परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के मांझी-बरौली मुख्य पथ पर डिब्बी गांव के समीप गुरुवार की शाम एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हथियार का भय दिखा जीविका दीदियों से दो लाख रुपये लूट फरार हो गए। बताया जाता है कि गुरुवार को पंकज जीविका समूह की दीदी इंदु कुमारी एवं उनके सदस्य जीविका दीदी कबुतरी देवी, मालती देवी, उषा देवी महाराजगंज भारतीय स्टेट बैंक से दो लाख रुपये निकासी कर भाड़े की जीप से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान जब डिब्बी गांव के पास जीप से उतरी तभी एक अपाची पर सवार दो बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर उनसे जबरन झोला छीन लिया और चनचौरा बाजार की तरफ भाग गए।
महिलाएं जबतक शोर मचाती बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। घटना के बाद कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि नए एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन का पदभार संभालते ही बदमाशों ने खुली चुनौती दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज एसडीएपीओ एवं दारौंदा पुलिस तथा महाराजगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसडीपीओ जीविका दीदियों से जीविका दीदियों से घटना एवं बदमाशों की हुलिया की जानकारी लेने में जुटे हुए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…