सिवान में सुप्तावस्था में युवक को बदमाशों ने मारी गोली, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के अइनी गांव में बुधवार की देर रात दालान में सोए एक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान गांव के चंदन ठाकुर उर्फ चुनचुन ठाकुर के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गोली चंदन के दाएं हाथ में लगी। बता दें कि चंदन कुमार ठाकुर उर्फ चुनचुन कुमार बावना चट्टी पर एक सैलून दुकान खोलकर उसमें बाल कटिंग का कार्य करता है।

स्वजनों का कहना है कि चंदन ठाकुर उर्फ चुनमुन ठाकुर बुधवार की भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोए थे तभी बदमाशों ने खिड़की के पास से उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद उनकी पत्नी रीता देवी, पुत्र राज ठाकुर और पुत्री अतिशी कुमारी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे तो खून से लथपथ चंदन को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजनों ने घटना की सूचना थाने को दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल, एसआइ वशिष्ठ राय, एसआइ संजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकार ली तथा जांच में जुट गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली मारने की घटना की पुष्टि नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पीड़ित परिवार द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024