महाराजगंज रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने युवक को चाकू मार पटरी पर फेंका

स्वजनों ने मोहित के दोस्तों पर लगाया चाकू मारने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर शाम एक युवक को कुछ बदमाशों चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा उसे रेल पटरी पर फेंक दिया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान कपियां निजामत निवासी तारकेश्वर सिंह के पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। समाचार प्रेषण तक मृतक के स्वजन द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है।बताया जाता है कि मोहित कुमार बुधवार की देर शाम महाराजगंज बाजार से स्टेशन के रास्ते अपने घर लौट रहा था तभी बदमाशों ने उसे घेर कर चाकू मारकर घायल कर दिया तथा उसे रेलवे पटरी पर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना के करीब 10 मिनट बाद थावे से मशरख जाने वाली आने वाली सवारी गाड़ी पहुंची। यात्रियों को घटना की जैसे ही जानकारी मिली, वह दहशत में आ गए। वहीं सूचना पर स्थानीय थाने एवं 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। वहीं स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक के स्वजनों ने बताया कि मोहित को उसके दोस्तों ने ही चाकू मार कर घायल किया है तथा उसके जेब से करीब पांच हजार रुपये व मोबाइल छीन ली है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया में दोस्त ने ही चाकू मार घटना को अंजाम दिया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार प्रेषण तक पीड़ित के स्वजन द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026