छपरा

जिले में 14 से 31 जनवरी तक चलेगा मिशन परिवार विकास अभियान

  • दो चरणों में पूरा होगा अभियान
  • 14 से 20 जनवरी तक चलेगा दम्पती संपर्क सप्ताह
  • 21 से 31 जनवरी तक परिवार नियोजन सेवा सप्ताह होगा आयोजित
  • कार्यपालक निदेशक ने पत्र जारी कर दिया निर्देश

छपरा: वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर विभाग कृतसंकल्पित है। जिले में 14 से 31 जनवरी 2021 तक मिशन परिवार विकास अभियान का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र लिखकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। जारी पत्र में बताया गया है कि निर्देशों का पालन करते हुए हुए मिशन परिवार विकास अभियान संपादित कराएंगे। दो चरणों में अभियान चलाया जायेगा। 14 से 20 जनवरी तक दम्पती संपर्क सप्ताह एवं 21 से 31 जनवरी तक परिवार नियोजन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। मिशन परिवार विकास अभियान का आयोजन सभी स्वास्थ्य संस्थानों में किया जायेगा। अभियान के पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की जायेगी। जिसमें सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शामिल किया जायेगा।

ऐसे पूरा होगा अभियान

  • मिशन परिवार विकास अभियान के पहले योजना (9 से 13 जनवरी)
  • दम्पती संपर्क सप्ताह (14 से 20 जनवरी)
  • मिशन परिवार विकास अभियान के प्रथम या दूसरे दिन(14 जनवरी अथवा 15 जनवरी)
  • परिवार नियोजन सेवा सप्ताह ( 21 से 31 जनवरी)
  • अभियान के पश्चात समेकित भौतिक एव वित्तीय प्रतिवेदन

14 से 20 जनवरी तक चलेगा दम्पती संपर्क सप्ताह

सभी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी 14 से 20 जनवरी तक दम्पती संपर्क सप्ताह का आयोजन करेंगे। आमजन में जागरूकता लाने के लिए प्रचार-प्रसार के तहत सही उम्र में शादी, शादी के कम से कम दो साल के बाद पहला बच्चा, दो बच्चों में कम से कम तीन साल का अंतर, प्रसव पश्चात या गर्भपात पश्चात परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधान, परिवार कल्याण ऑपरेशन में पुरुषों की भागीदारी पर जोर दिया जाना है। साथ ही परिवार कल्याण कार्यक्रम अन्तर्गत उपलब्ध अस्थायी एवं स्थायी उपायों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी ।

21 से 31 जनवरी तक परिवार नियोजन सेवा सप्ताह

इस अभियान के दौरान एफडीए प्लान के अनुसार यह सुनिश्चित हो कि स्वास्थ्य संस्थान में परिवार कल्याण ऑपरेशन के लिए शल्य कक्ष, स्ट्रा लाइजेशन रूम और पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड तैयार रहे। गुणवत्तापूर्ण एडीएस कैंप का आयोजन करना सुनश्चित किया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। बंध्याकरण व नसबंदी से संबंधित राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा उपलब्ध कराये गये बंध्याकरण सेवा पुस्तिका एवं ओटी रजिस्टर को पूर्ण रूप से भरा जाये। प्रत्येक लाभार्थी को संस्थान छोड़ने से पूर्व निर्देश कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा।

बंध्याकरण या नसबंदी सेवा के लाभार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा

जारी पत्र में कहा गया है कि नसबंदी शिविर का आयोजन नजदीकी सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से समन्वय स्थापित करते हुए किया जाना सुनिश्चित करें। नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से चिह्नित इच्छुक लाभार्थी को नसबंदी कैंप में लाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की जायेगी। बंध्याकरण एवं नसबंदी सेवा के लाभार्थियों को 102/108 एंबुलेंस द्वारा उनके घर तक पहुंचाने की नि:शुल्क सुविधा प्रदान की जायेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026