Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सतत व सम्मानजनक आय के लिए मिश्रित कृषि जरूरी

परवेज अख्तर/सिवान : सतत एवं सम्मानजनक आय के लिए मिश्रित कृषि करना अत्यंत ही जरूरी है। इससे कृषि एवं संबंधित कारोबार की उत्पादकता तो बढ़ेगी ही साथ ही साथ किसानों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति में भी आमूल-चुल परिवर्तन होगा। उक्त बातें नाबार्ड के डीडीएम मो. आफताबुद्दीन ने आंदर प्रखंड के पतार में मिश्रित कृषक गौतम पांडे के कृषि फर्म में आयोजित किसान सभा में कही। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में कृषि को लाभदायी कारोबार बनाने के लिए लगातार इनोवेशन की जरूरत है। परफेक्ट विजन के सचिव मनोज मिश्र से कहा कि इनोवेशन कार्य में लगे जिले के किसानों का आकलन कर अपेक्षित परियोजना प्रस्ताव नाबार्ड को प्रस्तुत करें ताकि उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जा सके। इसके पूर्व डीडीएम एवं सचिव ने मिश्रित कृषक गौतम पांडेय द्वारा एक साथ किये जा रहे मछली पालन, मेंथा के तेल उत्पादन, केला, ओल एवं अरहर की खेती के साथ मोती उत्पादन कार्य का गंभीरता पूर्वक निरीक्षण किया।इस अवसर पर एकबाल हुसैन, राजेंप्रसाद, उदय प्रसाद सिंह, रवींद्र मिश्र, शिवसागर यादव, गौतम कुर्मी एवं परवेज आलम सहित एफपीओ से जुडे दर्जनों मिश्रित कृषक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025