परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के छोटकमंझा पंचायत स्थित हरपुर गांव में बुधवार बीएसएफ में सूबेदार रहे स्व. सुर्यभान मांझी के ब्रमभोज में क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लिया. उनका निधन 10 दिसंबर को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल में हो गया था. ब्रह्मभोज में शामिल स्थानीय विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सेना के जवान ही असल में देश के सही रक्षक हैं. उनके त्याग और बलिदान के बल पर ही हम अपने घर मे भयमुक्त रह पाते हैं. स्व. मांझी का निधन पूरे क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है. मौके पर पूर्व विधायक रामायण मांझी, जिला पार्षद प्रमोद कुमार, भाजपा नेता त्रिभुवन तिवारी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, बसंत कुमार पाठक, भाजपा नेता रामपुकार चौहान सहित अन्य शामिल हुए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…